Edition

खरीफ फसल को लेकर केसीसी ऋण के लिए प्रखंड स्तरीय शिविर संपन्न*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रासायनिक उर्वरक का अनुशासित मात्रा में उपयोग करने की भी दी गई जानकारी

रोहित साहु

*बड़कागांव।* जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग के पत्रांक 617 दिनांक 22.4.26 के आलोक में केसीसी अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय शिविर का आयोजन बड़कागांव प्रखंड सभागार भवन में प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता में की गई। शिविर का संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी भास्कर राज ने की। बैठक में एलडीएम किशोर कुमार द्वारा आगामी खरीफ फसल को लेकर किसान मित्र एवं जेएसएलपीएस सदस्यों को अधिक से अधिक केसीसी प्रपत्र भरवाने के लिए दिशा निर्देश दी गई। साथ ही साथ बैंक कर्मियों को अधिक से अधिक किसानों को ऋण स्वीकृत करने का भी दिशा निर्देश दिया गया। शिविर में रासायनिक उर्वरक का अनुशासित मात्रा में उपयोग करने की भी जानकारी दी गई। शिविर में कहा गया कि सरकार की कृषि योजना अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का कार्य किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ ले सके। बैठक में एलडीएम किशोर कुमार के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, उपप्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे,बीटीएम श्याम देव कुमार, जेएसपीएलएस के जय प्रकाश कुमार, झारखंड ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया बादम, बैंक ऑफ़ बड़ोदा, बड़कागांव भारतीय स्टेट बैंक बड़कागांव, आईडीबीआई बैंक बड़कागांव के प्रतिनिधि,कृषक मित्र गणेश साव, मोहन साव, होरिल महतो, दिनेश्वर महतो, कृष्णा देव प्रजापति, वासुदेव प्रसाद, चंद्रनाथ महतो, बबीता कुमारी, कुंवर महतो, सरजू कुमार महतो, कृतिका कुमारी आदि अन्य लोग शामिल थे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

हजारीबाग। जिले में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभुकों के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उपायुक्त हेमन्त सती ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि राशन कार्डधारियों से निर्धारित खाद्यान्न के बदले किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि नहीं ली जानी चाहिए।

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी पेट्रोल गांव में जहरीले सांप के डसने से छह वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

error: Content is protected !!