*बड़कागांव*।बड़कागांव पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 376/2015 के प्राथमिक अभियुक्त बुधनाथ राम, पिता मानगो राम, निवासी बाबूपारा को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया।




