
बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस नेता दीपक करमाली, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम एवं नंदकिशोर मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
यह भंडारा रजरप्पा से जल उठाकर बड़कागांव के महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जाने वाले शिव भक्तों के लिए लगाया गया था। सावन की प्रत्येक सोमवारी को बड़ी संख्या में श्रद्धालु रजरप्पा नदी से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। इसी दौरान इंदिरा चौक पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने कहा कि “लोगों की सेवा करना हमारा धर्म और कर्तव्य है।” उन्होंने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों से सावन के दौरान शिव भक्तों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु एवं ग्रामीण इस भंडारे में भोजन ग्रहण करते हैं।
भंडारा वितरण में जिला परिषद सदस्य गीता देवी, दीपक करमाली, मोहम्मद इब्राहिम, विशेश्वर नाथ चौबे, नंदकिशोर मेहता, पृथ्वी कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, राजू कुमार करमाली, सितेश, विष्णु करमाली, रविंद्र करमाली, जट्टू करमाली, मंजन करमाली, कुलदीप, महेंद्र मांझी, छोटू करमाली, अरविंद करमाली, बबलू करमाली, गोविंद करमाली, रंजीत कुमार, सरजू करमाली, अभिषेक, दीपक कुमार महतो, दया मांझी, रजक, पन्नालाल साव, बिंदु प्रजापति सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया.








