30 को चतरा में जुटेगा तेली साहू समाज
चतरा : 30 अगस्त को मिलन समारोह की सफलता को लेकर विभिन्न संगठनों ने बनाई रणनीति
चतरा में 30 अगस्त, रविवार को आयोजित होने वाले तेली साहू समाज मिलन समारोह को सफल बनाने को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया। बैठक में कार्यक्रम में समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।तेली साहू समाज संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुंज बिहारी साव अखिल भारतीय तेली साहू समाज लातेहार जिला अध्यक्ष रंजीत साहू, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद साव, जिला महामंत्री अशोक साहू, हजारीबाग तेली साहू समाज के वैभव साहू, राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, तेली साहू समाज संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष छोटन साव तथा केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या साहू समेत अन्य प्रतिनिधियों ने मिलकर कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की।बैठक में सभी संगठनों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ समारोह को सफल बनाने का निर्णय लिया। प्रतिनिधियों ने समाज के लोगों से अपील की कि प्रत्येक गांव, टोला और प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में लोग चतरा पहुंचकर मिलन समारोह में शामिल हों।










