प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन पर सुनील साहू ने दी शुभकामनाएं
रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सुनील साहू ने कहा कि संजय कुमार सिंह यादव एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ बेहतर एवं कुशल नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। वर्तमान समय में ऐसे संवेदनशील और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाले नेतृत्व की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि संजय कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिल रही है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हो रहा है।
सुनील साहू ने ईश्वर से कामना की कि प्रदेश अध्यक्ष सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा उन्हें दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त हो।









