सुनील से एक देसी कट्टा, 8 एमएम का 4 जिंदा गोली तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल किया गया जप्त
मंजू की हत्या करवाने में वादी पति विकास प्रजापति ही था षड्यंत्रकारी,विकास सहित 2 अन्य पहले ही जा चुका है जेल : एसडीपीओ
रोहित साहु
बड़कागांव।* केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे स्टेशन के पास 26 अप्रैल 2025 को अज्ञात अपराधियों के द्वारा विकास कुमार प्रजापति की पत्नी मंजू देवी को गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य शूटर सुनील गंझू को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दी गई। मुख्य सूटर की गिरफ्तारी के पूर्व हत्या का साजिश रचने वाले पति विकास कुमार प्रजापति, नरेश प्रजापति एवं लालेश्वर गंझू को 2 मई 2026 को ही गिरफ्तार कर मामले का उद्वेदन कर लिया गया था, जिसमें मुख्य शूटर सुनील गंझू पिता मंगरा गंझू, ग्राम जटा मुरीपीढ़ी, थाना बुढ़मू, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर लिया गया। इस संबंध में बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 26 अप्रैल 2024 को कोले रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों के द्वारा मंजू देवी पति विकास कुमार प्रजापति को गोली मारकर हत्या एवं वादी विकास कुमार प्रजापति को गोली मारकर घायल कर देने के आरोप में केरेडारी थाना कांड संख्या 53/26 दिनांक 27.4. 2026 धारा 103(1), 118(2), 309(6) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई थी। दर्ज मामले के बाद मामले के अनुसंधान के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया। श्री कुमार ने कहा कि अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर वादी पति विकास कुमार प्रजापति पत्नी को हत्या करवाने के लिए षड्यंत्र रचने का मामला प्रकट हुआ। पति विकास ने हीं षड्यंत्र रचकर सुनोयोजित तरीके से मंजू देवी को गोली मारकर हत्या करवाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके लिए शूटर सुनील गंझू तथा लालेश्वर गंझू के द्वारा गोली मारकर हत्या किया गया। अनुसंधान के क्रम में विकास प्रजापति सहित दो अन्य लोग को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। जबकि मुख्य शूटर सुनील गंझू को 13. 5.2026 को गिरफ्तार किया गया।उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार सुनील से एक देसी कट्टा, 8 एमएम का 4 जिंदा गोली तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया। एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि इस छापामारी दल में मेरे अलावा बड़कागांव पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, केरेडारी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह, केरेडारी थाना के ही पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार रविदास, अनूप कुमार, टिंकू कुमार सहित केरेडारी एवं हेदीगीर पुलिस पिकेट के शास्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ पवन कुमार के अलावा थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस के अधिकारी एवं जवान शामिल थे।




