Edition

बड़कागांव के विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को मिली नई मजबूती, विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने NTPC के CMD से की महत्वपूर्ण मुलाकात..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

📍*नई दिल्ली | बड़कागांव के विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को मिली नई मजबूती, विधायक रोशन लाल चौधरी जी ने NTPC के CMD से की महत्वपूर्ण मुलाकात...* ✍️

*बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विस्थापितों के अधिकार, न्याय, सम्मान एवं क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी जी ने नई दिल्ली में NTPC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) श्री गुरदीप सिंह जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।*

*उक्त बैठक के दौरान विधायक माननीय श्री रोशन लाल चौधरी जी ने बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड में संचालित एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं से प्रभावित हजारों विस्थापित परिवारों की वर्षों पुरानी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पुनर्वास, मुआवजा, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं एवं वैधानिक अधिकारों से जुड़े लंबित मामलों का तथ्यात्मक उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र एवं न्यायपूर्ण समाधान की मांग की।*

📝 *बैठक में प्रमुख मांग एवं पहल :*

🔸 *विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा एवं उनके अधिकारों से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाए।*

🔸 *सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण के अनुरूप वास्तविक प्रभावित परिवारों को विस्थापन का लाभ सुनिश्चित किया जाए।*

🔸 *पूर्व में हुए समझौतों एवं पुनर्वास संबंधी एकरारनामों का पूर्ण पालन करते हुए प्रभावित परिवारों को उनका वैधानिक अधिकार दिलाया जाए।*

🔸 *वर्षों से लंबित जनसमस्याओं के स्थायी समाधान हेतु उच्चस्तरीय समन्वय एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।*

🔸 *परियोजना प्रभावित परिवारों के स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।*

🔸 *परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक कार्ययोजना बनाई जाए।*

🔸 *वर्षों से लंबित समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए भारत सरकार द्वारा स्वतंत्र ट्रिब्यूनल (Tribunal) के गठन की आवश्यकता पर बल दिया गया।*

🔸 *क्षेत्र के विकास में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास की योजनाओं का व्यापक विस्तार किया जाए।*

🔸 *नई दिल्ली स्थित एनटीपीसी मुख्यालय में उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कर सभी पक्षों की सहभागिता से स्थायी एवं न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।*

*इस दौरान माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब विकास की नींव रखने वाले विस्थापित परिवारों को भी न्याय, सम्मान, सुरक्षा, रोजगार और समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र तथा “विकसित भारत–2047” के संकल्प के अनुरूप एनटीपीसी इन जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक निर्णय करेगा।*

*बड़कागांव के देवतुल्य क्षेत्रवासियों के मान, सम्मान, स्वाभिमान की रक्षा हेतू दृढ़ संकल्पित माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की जनता के अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा तथा विस्थापितों एवं क्षेत्रवासियों की प्रत्येक न्यायसंगत मांग को हर स्तर पर मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।*

*बैठक के दौरान एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह जी ने माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी जी द्वारा उठाए गए सभी मांगों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए उन पर सकारात्मक एवं संवेदनशील कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।*

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने क्षेत्र में डीएपी (DAP) खाद की हो रही कालाबाजारी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन सौरभ पिता तपेश्वर कुमार तापस (AJSU बड़कागांव प्रखंड प्वक्ता)को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!