Edition

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राउतपारा में तीन अवैध कोयला खदानों पर चला जेसीबी, डोजरिंग कर किया ध्वस्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़कागांव (हजारीबाग): जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशन एवं बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को थाना क्षेत्र के बादम स्थित राउतपारा में संचालित तीन अवैध कोयला खदानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से तीनों अवैध खदानों की डोजरिंग कर उन्हें ध्वस्त कर दिया।

इस अभियान में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के साथ एसआई राकेश खवास, एसआई अभिषेक कुमार, पुलिस बल के जवान तथा वन विभाग के कई कर्मी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध कोयला खदानों के संचालन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच में संलिप्तता पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जहां-जहां भी अवैध कोयला खदान संचालित होने की सूचना मिलेगी, वहां वरीय अधिकारियों के निर्देश पर इसी तरह अभियान चलाकर डोजरिंग की कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने क्षेत्र में डीएपी (DAP) खाद की हो रही कालाबाजारी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन सौरभ पिता तपेश्वर कुमार तापस (AJSU बड़कागांव प्रखंड प्वक्ता)को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!