
वार्ड संख्या 34 के अंतर्गत लक्ष्मी नारायण नगर में आज जनहित को प्राथमिकता देते हुए विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड (पार्षद) निरीक्षण में नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र की नालियों की उड़ाही की गई और सड़कों पर जमा कूड़े का पूर्ण रूप से निस्तारण कराया गया।
सफाई के उपरांत संक्रमण और बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया है।
संकल्प: वार्ड 34 के हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना। मैं आप सभी वार्ड वासियों से भी अपील करता हूँ कि कचरा हमेशा डस्टबिन में ही डालें और अपने क्षेत्र को साफ रखने में हमारा सहयोग करें।
आपका सेवक
कैलाश नायक
वार्ड पार्षद




