साहेबगंज जिला के छोटा पचगड़ में विश्व मूल निवासी दिवस का आयोजन, नई कमेटी का हुआ गठन
साहेबगंज। विश्व मूल निवासी दिवस के अवसर पर रविवार, 9 अगस्त 2026 को छोटा पचगड़, साहेबगंज, झारखंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मूल निवासी फूल कुमार रजक ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मूल निवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मूल निवासी आदित्य नारायण, राम पूजन रजक, अनूप लाल हरी, अरुण कुमार यादव, धर्मेंद्र उरांव, रणधीर चौरसिया, रंजीत पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने विश्व मूल निवासी दिवस के महत्व और समाज के अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के दौरान पुरानी कमेटी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष अनूप लाल हरी, उपाध्यक्ष रंजीत पासवान, रामाशीष यादव, मथीयस बेसरा एवं मोनिका किस्कू, महासचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष फूल कुमार रजक तथा संगठन सचिव आदित्य नारायण, हरेंद्र दास, कृष्ण देव मंडल, वीरेंद्र मंडल एवं गजाधर प्रसाद यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं कार्यालय सचिव राम पूजन रजक एवं मीडिया प्रभारी विभीषण पासवान बनाए गए।
नई कार्यकारिणी में मू. रामसरूफ यादव, मू. श्याम दास, मू. धर्मेंद्र उरांव, मू. राम नारायण उरांव, मू. उषा मुंडा, मू. राजेश शर्मा, मू. गांदरो उरांव, मू. अनित लाल मुंडा, मू. बॉबी मुंडा, मू. सरस्वती देवी, मू. गुड्डू उरांव, मू. रोहित महल्दार, मू. बबुआ गौंड, मू. साहिल पंडित एवं मू. ओमप्रकाश उरांव को सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन मू. बालदेव उरांव, कार्यालय सचिव, झारखंड ने किया। अंत में मू. विभीषण पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके साथ ही सभा के समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नई कमेटी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित, एकजुटता और अधिकारों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।








