Edition

जमीन मुआवजे की मांग को लेकर फुलेश्वर महतो का व्यक्तिगत धरना, 10 घंटे ठप रही एनटीपीसी ट्रांसपोर्टिंग रोड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमीन मुआवजे की मांग को लेकर फुलेश्वर महतो का व्यक्तिगत धरना, 10 घंटे ठप रही एनटीपीसी ट्रांसपोर्टिंग रोड

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के भुरकुंडवा टावर चौक के समीप सोमवार को एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड पर जमीन मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण फुलेश्वर महतो व्यक्तिगत धरने पर बैठ गए। धरने के कारण लगभग 10 घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिससे कोयला परिवहन सहित आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। इस दौरान समर्थकों ने “हमारा हक हमें दो” के नारे लगाकर मुआवजे की मांग को बुलंद किया।धरने पर बैठे फुलेश्वर महतो ने बताया कि उनकी जमीन का उपयोग एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड के लिए किया गया, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। उनका आरोप है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और एनटीपीसी प्रबंधन के समक्ष अपनी मांग रखी गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आक्रोशित होकर उन्होंने व्यक्तिगत धरना देने का निर्णय लिया।धरने और जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फुलेश्वर महतो से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और उचित समाधान का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ तथा लगभग 10 घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।धरना समाप्त होने के बाद फुलेश्वर महतो ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी जमीन का शत-प्रतिशत उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन विभिन्न माध्यमों से जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन से अविलंब मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने क्षेत्र में डीएपी (DAP) खाद की हो रही कालाबाजारी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन सौरभ पिता तपेश्वर कुमार तापस (AJSU बड़कागांव प्रखंड प्वक्ता)को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!