Edition

महूगाई खुर्द विद्यालय में रंजीत पंडित ने 25 फलदार पौधे लगाकर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महूगाई खुर्द विद्यालय में रंजीत पंडित ने 25 फलदार पौधे लगाकर लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

बड़कागांव / अनावरण आवाज़ न्यूज़:

समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, जाने-माने समाजसेवी रंजीत पंडित ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महूगाई खुर्द में लगभग 20 से 25 फलदार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया और क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

“समाज की सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है” — रंजीत पंडित

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रंजीत पंडित ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं, क्योंकि पेड़ ही हमारे जीवन की असली जीवनदायिनी पूंजी हैं।

बताते चलें कि समाजसेवी रंजीत पंडित लगातार पिछले एक वर्ष से अपने चड़ौल पंचायत समेत आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य एवं विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपनी सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा, कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने अपने निजी खर्चे से एक प्रमुख सड़क की मरम्मत भी करवाई थी, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हुई थी।पौधारोपण अभियान के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी रंजीत पंडित, एसएमसी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सहायक शिक्षक अरशद जमामाल, सहायक अध्यापिका मंजू देवी, सतिया यादव, बेजू यादव, रंजीत यादव, नंदकिशोर प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने क्षेत्र में डीएपी (DAP) खाद की हो रही कालाबाजारी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन सौरभ पिता तपेश्वर कुमार तापस (AJSU बड़कागांव प्रखंड प्वक्ता)को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!