*केरेडारी के गर्रीकलां कलां में सर्प दंश से युवक की मौत।*
केरेडारी: केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गर्रीकलां गांव निवासी जितेंद्र कुमार पिता स्व सेवा महतो उम्र 34 वर्ष की मौत सर्प दंश से हो गई। घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया मृत युवक 18 जुलाई को अपने खेत में सब्जी तोड़ने गया था। इस दौरान रसल वाइपर सांप ने युवक को काट लिया। युवक ने सर्प दंश की सूचना अपने परिजनों को दिया जिसपर परिजन तुरंत हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले गए जहां मरीज की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया। जहां ईलाज के दौरान 22 जुलाई को युवक की मौत। ग्रामीणों के सहयोग से 23 जुलाई को अंत्यपरीक्षण करा कर अग्नि संस्कार कर दिए। मृतक का एक 9 वर्ष का पुत्र और 5 वर्ष की पुत्री और पत्नी है वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। और खेती किसानी कर अपने और अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। सर्प दंश से मौत होने से पत्नी खुशबू देवी समेत परिजनों का हाल बेहाल है। घटना पर परिजनों ने आपदा प्रबंधन के तहत अंचल अधिकारी केरेडारी से मुआवजा की मांग की है।









