Edition

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

🚨 बारिश बनी आफत: हजारीबाग में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी

📍 गिरे पेड़ और बिजली के खंभे, कई इलाकों में अंधेरा छाया, पानी और मोबाइल सेवा भी हुई प्रभावित

📢 हजारीबाग: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज हवा और बारिश के कारण कई जगह पेड़, बिजली के खंभे और तार गिर गए हैं, जिससे शहर के कई इलाकों में घंटों से बिजली आपूर्ति ठप है।

बिजली विभाग के अनुसार इस आपदा से 5 से 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। सिविल सर्जन कार्यालय, रामनगर रोड, पीटीसी चौक सहित कई प्रमुख इलाकों में बिजली के खंभे गिरने से सप्लाई बाधित हो गई है। वहीं गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

बिजली गुल होने से लोगों को पानी की किल्लत, मोबाइल चार्ज न होने और संचार व्यवस्था बाधित होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोग बिजली बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार फॉल्ट ठीक करने, टूटे तारों की मरम्मत और नए ट्रांसफार्मर की स्थापना में जुटी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही शहर की बिजली व्यवस्था जल्द सामान्य कर दी जाएगी।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

error: Content is protected !!