Edition

विभावि शिक्षाशास्त्र विभाग में “वैश्विक संकट और भारतीय युवा” विषय पर समूह चर्चा आयोजित।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025–29) के विद्यार्थियों के बीच “वैश्विक संकट और भारतीय युवा” विषय पर एक समूह चर्चा बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम डॉ अमिता कुमारी के मार्गदर्शन में संचालित हुई।

चर्चा में वर्तमान वैश्विक आर्थिक संकट के भारत पर प्रभाव तथा चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय युवाओं की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों ने चुनौतियों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए आर्थिक स्थिरता, जिम्मेदार नागरिकता, संसाधनों के संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता को बताया ।

विमर्श के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा देशहित में शांत और संयमित रहने की बात कही गई। शिक्षा पर पड़ता वैश्विक संकट के प्रभाव पर चिंता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के निष्कर्ष में कहा गया कि यह चर्चा दर्शाता है कि भारत के युवा समसामयिक मुद्दों पर कितना चिंतन करते हैं तथा चुनौतियों का सामना करने के प्रति कितना जागरुक है।

डॉ अमिता कुमारी ने बताया कि यह चर्चा जानकारीपूर्ण और संवादात्मक रहा। चर्चा में वैश्विक अनिश्चितताओं के समय भी राष्ट्र निर्माण के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों में रितेश, हिमांशु पांडे, ओशविन, दीपिका,अभिसूचि, आकृति, अस्मिता, सृष्टि, आशीष, पंकज एवं अमित ने विमर्श में भाग लिया।

समूह चर्चा में ऐसे खान-पान पर भी सहमति बनी जिसमें ईंधन की आवश्यकता नहीं पड़ती हो। फल, जूस, झाल मुरही, ब्रेड-जैम, वेजिटेबल सूप आदि के सेवन को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!