Edition

अंबाजीत गांव में खराब डीप बोरिंग से आग की लपेटे को बीडीओ के नेतृत्व में बुझाया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

👉अचानक आग की लपेटे निकलने से ग्रामीणों में एक दिन पूर्व मच गई थी अफरा-तफरी का माहौल

✍️ *रोहित साहु

*बड़कागांव*। बड़कागांव प्रखंड के अंबाजीत गांव स्थित बरवाटोला शिव शंकर भुइयां के घर के सामने बुधवार की शाम अचानक उस समय अफरा- तफरी का माहौल हो गया जब बंद पड़े एक डीप बोरिंग में आग की लपेट निकलने शुरू हो गई। आग की लपट देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।ग्रामीणों द्वारा हर संभव बुझाने का प्रयास किया जाने लगा, लेकिन आग नहीं बुझा पाए। तत्पश्चात ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पंचायत जनप्रतिनिधि को दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल को दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मंडल ने ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि अब आज तो शाम हो गई है, लेकिन आसपास के लोग सावधानी से रहे, कल तकनीकी बुलाकर उसे बुझाया जाएगा। इसी आलोक में आज गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मंडल के नेतृत्व में ओएनजीसी कोयलंग कैंप से तीन सदस्यीय टेक्नीशियन बुलाकर डीप बोरिंग से निकलने वाले आग की लपटों को ढकने का कार्य किया गया।बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व एनटीपीसी द्वारा अंबाजीत गांव के बरवाटोला के ग्रामीणों के लिए पेयजल के उद्देश्य से डीप बोरिंग कराया गया था,लेकिन कई उपकरण खराब हो जाने के कारण फिलहाल यह बोरिंग मृत था। बुधवार को अचानक अपने आप आग की लपेट निकलने से लोगों में हड़कंप मच गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मंडल के अलावा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पंकज गुप्ता, पूर्व मुखिया बिगल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि किशोर शुक्ला, पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, भोला सिंह भास्कर सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!