Edition

नापो कलां में बाल संसद व इको क्लब का गठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़कागांव। उत्क्रमित मध्य विद्यालय नापो कलां में बाल संसद और इको क्लब का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. सोहराब ने की, जबकि संचालन सहायक अध्यापक मो. जलाल सगीर ने किया। इस दौरान बाल संसद के कार्य व दायित्वों की जानकारी दी गई। आठवीं की छात्रा अंकिता कुमारी को अध्यक्ष बनाया गया, वहीं शिवम, पायल कुमारी, देवराज, खुशी कुमारी और छोटेलाल को विभिन्न मंत्री पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रबंधन समिति अध्यक्ष कंचन देवी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

error: Content is protected !!