हजारीबाग:अखिल भारतीय जागृति मिशन के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी द्वारा मीडियाकर्मियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और चतरा विमान हादसे के पीड़ितों के प्रति उनकी संवेदनहीनता की कड़े शब्दों में निंदा की है। संस्था ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला और राज्य की जनता का अपमान बताया है। मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “डॉ. इरफान अंसारी को यह समझना चाहिए कि वह केवल हजारीबाग या किसी खास क्षेत्र के नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। चतरा के सिमरिया में हुए विमान हादसे में सात बेगुनाह जानों का जाना बेहद दुखद है। जब उनसे मुआवजे और दोषी ‘रोजवर्ड एयरलाइंस’ पर कार्रवाई को लेकर सवाल पूछा गया, तो उनका तिलमिलाना और सुरक्षाकर्मियों द्वारा पत्रकार को धकेलना उनकी तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। क्या उन सात मृतकों का संबंध इस राज्य से नहीं था?” वहीं, संस्था के उपाध्यक्ष दीपक मेहता ने हजारीबाग सदर अस्पताल की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “मंत्री जी को लूंगी और साड़ियों की चर्चा से फुर्सत मिले तो स्वास्थ्य व्यवस्था पर ध्यान दें। सदर अस्पताल में मरीज अपने साथ पंखे लाने को मजबूर हैं, पीने का पानी उपलब्ध नहीं है, मशीनें खराब हैं और 108 एम्बुलेंस खुद ‘बीमार’ पड़ी है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को 24 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इन बुनियादी सवालों पर जवाब देने के बजाय सुरक्षाकर्मियों के पीछे छिपना बेहद शर्मनाक है।”अखिल भारतीय जागृति मिशन के अन्य सदस्यों ने सामूहिक रूप से निम्नलिखित मांगें रखी हैं चतरा विमान हादसे के पीड़ितों को तत्काल मुआवजा दिया जाए और संबंधित एयरलाइंस पर सख्त कार्रवाई हो।स्वास्थ्य मंत्री अपने अभद्र व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।हजारीबाग सदर अस्पताल सहित राज्य के सभी मेडिकल सेंटरों में दवाइयों की किल्लत और डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर तुरंत रोक लगाई जाए। निंदा और मांग करने वाले में से संगठन के पदाधिकारी गण राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मेहता राष्ट्रीय महामंत्री अशोक साहू राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ साहू प्रदेश महिला अध्यक्ष सोनम मेहता जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू, कुंज बिहारी साहू, अर्जुन राम राजेंद्र प्रजापति गुजरी देवी सुनीता देवी रश्मि देवी मुनिया देवी राजू कुमार राणा एवं सभी सदस्य.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर अखिल भारतीय जागृति मिशन ने जताई कड़ी आपत्ति, निंदा जनता के प्रति जवाबदेही से भाग रहे हैं मंत्री: अरविंद कुमार



