Edition

उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिकरी में बच्चों के बीच पोशाक का किया गया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों को पोशाक देते अतिथि

बड़कागांव बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिकरी में विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि वार्ड सदस्य पृथ्वीराज गुप्ता एवं संतोष कुमार महतो के हाथों बच्चों के बीच पोशाक दिया गया। प्रथम वर्ग के 19 बच्चे एवं द्वितीय वर्ग के बच्चों के बीच 18 सेट पोशाक का वितरण किया गया जिसमें दो सेट शर्ट पेंट्स,एक सेट जूता मोजा एवं एक सेट स्वेटर दिया गया । कार्यक्रम के दौरान वार्ड सदस्यों ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं शिक्षकगण ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
पोशाक वितरण के इस आयोजन से छात्रों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने इसके लिए विद्यालय प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रधानाध्यापक निरंजन राम सुबोध कुमार वर्मा, पंकज कुमार दास, राम जी प्रसाद सिंह, सुशीला कुमारी, अशोक कुमार, जगत किशोर प्रसाद, कार्तिक राम, तालेश्वर कुमार महतो, अमीर सोहेल, हेवंती कुमारी, उमा कुमारी, श्वेता कुमारी एवं विद्यालय के अध्यक्ष रामप्रसाद महतो उपस्थित थे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!