Edition

बड़कागांव । बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा – बच्चा की मौत हो जाने के आरोप में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर शाम तक शव के साथ हंगामा किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप में परिजनों ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगाम

 

बड़कागांव । बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान जच्चा – बच्चा की मौत हो जाने के आरोप में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देर शाम तक शव के साथ हंगामा किया।

परिजनों ने बताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम महुदी निवासी मुखलाल राणा की पुत्री खुशबू देवी पति विकास राणा का प्रसव के लिए सोमवार को 11:00 पूर्वाह्न बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।डॉ अंजू प्रिया के देखरेख में इलाज शुरु की गई।आज मंगलवार को करीब 10:00 बजे पूर्वाह्न खुशबू देवी ने शिशु को जन्म दी। परिजनों ने यह भी बताया कि मरा हुआ शिशु का जन्म हुआ था।शिशु का जन्म होते ही मां की हालात धीरे धीरे खराब होने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए खुशबू देवी को हजारीबाग रेफर किया गया।अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।जच्चा बच्चा की मौत होने के बाद हजारीबाग से खुशबू देवी की शव को लाकर सामुदायिक अस्पताल के प्रांगण में परिजन एवं ग्रामीणों ने समाचार लिखे जाने तक हंगामा कर रहे थे,साथ ही बड़कागांव थाना में आवेदन दिए जाने की प्रक्रिया जारी थी।जबकि भीड़ को शांत करने के लिए बड़कागांव पुलिस पहुंची थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि जच्चा – बच्चा की मौत डॉक्टर एवं नर्स स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण हुई है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है। ड्यूटी में डॉक्टर अंजु प्रभा थी।जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि सिविल सर्जन से गाइडलाइन लेकर पीड़ित परिवार को मदद की जाएगी।

वहीं डॉ अंजू प्रभा ने चिकित्सा प्रभारी के मोबाइल के माध्यम से पत्रकारों एवं ग्रामीणों को जानकारी दी कि जिस समय खुशबू देवी की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में भर्ती की गई उस समय उसका ब्लड 9 ग्राम था।उसकी स्थिति डिलीवरी करने की अवस्था में थी। इसलिए उसे यहां पर इलाज शुरू की गई।शिशु का जन्म मंगलवार को लगभग 10:00 बजे पूर्वाह्न में हुई।शिशु की स्थिति जीवन के लक्षण में नहीं था।अर्थात बच्चा मृत जन्म लिया था।खुशबू देवी की इलाज जारी थी।जैसे-जैसे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी वैसे ही उसे रेफर कर दिया गया।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के हजारीबाग जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने क्षेत्र में डीएपी (DAP) खाद की हो रही कालाबाजारी पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने की पुरजोर मांग की है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के बड़कागांव निवासी सुमन सौरभ पिता तपेश्वर कुमार तापस (AJSU बड़कागांव प्रखंड प्वक्ता)को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला पर्यवेक्षिका (सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा-2023 में चयनित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी, रामगढ़ से स्नातक 33 अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर नामांकन से लेकर स्नातक परीक्षा पास करने तक की पूरी प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है।

रांची/रामगढ़। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा-2023 का परिणाम अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। रामगढ़ स्थित राधा गोविंद विश्वविद्यालय (RGU) के समाजशास्त्र एवं मनोविज्ञान विभाग की लगातार तीन शैक्षणिक सत्रों की सभी छात्राओं के चयन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। मामले को लेकर संबंधित विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के सिकरी (जमनीडीह) गांव में बुधवार की शाम आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 45 वर्षीय डॉ. झमन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!