Edition

बड़कागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बुढ़ना घाटी के चक्रवार जंगल में प्रिंस खान गिरोह के साथ मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली और गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनावरण आवाज न्यूज़ (Unveiled Voice News)

बड़कागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बुढ़ना घाटी के चक्रवार जंगल में प्रिंस खान गिरोह के साथ मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली और गिरफ्तार

बड़कागांव (हजारीबाग):

बड़कागांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग कार्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से गिरोह का एक सदस्य घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा।

यह घटना बड़कागांव-हजारीबाग पथ के 13 माइल के निकट बुढ़ना घाटी स्थित चक्रवार जंगल में गुरुवार सुबह करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच हुई।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए बुढ़ना घाटी के जंगल में जुटे हैं। सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत चक्रवार घाटी पहुंचे और जंगल की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस को अपनी ओर आते देख अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर से 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके जवाब में आत्मरक्षकों के तहत पुलिस ने भी 7 से 8 राउंड जवाबी कार्रवाई की।

पैर में गोली लगने से घायल हुआ अपराधी गिरफ्तार

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह के एक सदस्य सय्यद मोहम्मद जीशान (निवासी- पेलावल, हजारीबाग) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को जानकारी दी कि घायल जीशान पूर्व में एनटीपीसी में चालक के रूप में काम करता था। वह कंपनी की हर गतिविधि की सूचना गिरोह को देने और हथियार सप्लाई करने का काम करता था। फिलहाल वह लातेहार जिले में सक्रिय था। वहीं, अंधेरे और घने जंगल का लाभ उठाकर दो अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन छापामारी अभियान तेज कर दिया है।

इस मुठभेड़ अभियान में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एसआई अभिषेक कुमार, राकेश खवास, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

हालिया वारदातों से सहमा इलाका

उल्लेखनीय है कि इसी घाटी में विगत 25 जुलाई की रात भी एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के ट्रांसपोर्टिंग हाइवा वाहनों पर 7-8 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी प्रिंस खान गिरोह ने पर्चा छोड़कर ली थी। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में दबिश बनाए हुए थी।

इसके अलावा, गत 22 अप्रैल 2026 को भी इसी बुढ़ना घाटी में अपराधियों द्वारा एक ट्रांसपोर्टिंग हाइवा में आग लगा दी गई थी, जिस पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था।

बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में कोल कंपनियों में वर्चस्व और लेवी को लेकर आपराधिक गिरोहों की सक्रियता बढ़ गई है। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से अपराधियों के मंसूबों पर लगातार पानी फिर रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट, अनावरण आवाज न्यूज़ (हजारीबाग)

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

हजारीबाग। जिले में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभुकों के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उपायुक्त हेमन्त सती ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि राशन कार्डधारियों से निर्धारित खाद्यान्न के बदले किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि नहीं ली जानी चाहिए।

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी पेट्रोल गांव में जहरीले सांप के डसने से छह वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

error: Content is protected !!