Edition

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी को अंबा प्रसाद ने दी अंतिम विदाईबड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक की धर्मपत्नी स्वर्गीय मोलानी देवी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को पूर्व विधायक एवं की राष्ट्रीय सचिव विधायक मोहल्ला स्थित लोकनाथ महतो के आवास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार में शामिल होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस दौरान अंबा प्रसाद ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्व. मोलानी देवी एक सरल, मिलनसार और सेवा-भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका निधन न केवल परिवार, बल्कि पूरे बड़कागांव क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके स्नेह, व्यवहार और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

अंबा प्रसाद ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पूरी संवेदना के साथ परिवार के साथ खड़ी हैं।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्व. मोलानी देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सरल, स्नेहमयी एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को याद किया और उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। पूरे वातावरण में शोक और श्रद्धा का भाव व्याप्त रहा।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

error: Content is protected !!