Edition

हजारीबाग तेली साहू समाज का बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हजारीबाग: पंच मंदिर में तेली साहू समाज का बैठक रखा गया जिसमें भामाशाह फाउंडेशन के संस्थापक विवास साहू के अध्यक्षता एवं तेली साहू समाज संघर्ष समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कुंज बिहारी साहू एवं राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से संचालक किया वही मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरिनाथ साहू मौजूद रहे । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पर चर्चा हुई कि सारे संगठन को हजारीबाग जिला में एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा साथ ही साथ तीन माह के अंदर जिला के सारे वार्ड के समाज के लोगों को में समाज को संगठित करने हेतु बैठक करवाया जाएगा एवं अधिक से अधिक लोगों को साहू समाज संगठन में जोड़कर के शिक्षा स्वास्थ्य एवं राजनीतिक भागीदारी हेतु जागरूक किया जाएगा और कहा कि तेली साहू समाज , मुख्य अतिथि अपनी बात रखते हुए यह भी कहा की सामाजिक दृष्टि एवं राजनीतिक दृष्टि कोन में 0% हो चुका है इसे कार्य शैली में आने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है।
वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंज बिहारी सब ने कहा कि संगठन कोई भी हो और किसी भी संगठन का बैठक होता हो तो उसमें सभी संगठन को आना जरूरी है सभी संगठन एक जगह जूटेगें तभी राजनीतिक एवं सामाजिक विस्तार होगा। वही अध्यक्षता कर रहे हजारीबाग वरिष्ठ समाजसेवी श्री वैभव साहू जी ने कहा की सभी संगठनों को मिलाकर हजारीबाग टाउनशिप के लिए हजारीबाग तेली साहू समाज का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी साहू समाज संगठन का योगदान रहेगा। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन का प्रदेश महामंत्री अरविंद कुमार अपनी बात रखते हुए उपस्थित सारे लोगों से आग्रह किया की एक पुनः बैठक करवाया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से कुद ग्राम के अध्यक्ष अवध किशोर साव, विजय साहू , पूर्व मुखिया श्री नंदलाल साहू, पंच मंदिर के वंशज प्रदीप प्रसाद रांची से आए वरिष्ठ समाज सभी प्रमोद साहू रांची से आए युवा समाजसेवी राजकिशोर साहू एवं दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

error: Content is protected !!