Edition

जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बने समाजसेवी रंजीत पंडित, चंदौल पंचायत में जर्जर सड़कों की कराई मरम्मत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल बने समाजसेवी रंजीत पंडित, चंदौल पंचायत में जर्जर सड़कों की कराई मरम्मत

बड़कागांव (हजारीबाग): समाज सेवा की भावना से प्रेरित समाजसेवी रंजीत पंडित इन दिनों क्षेत्र में अपने जनहित कार्यों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जिन कार्यों को जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी माना जाता है, उन्हें रंजीत पंडित स्वयं आगे बढ़कर पूरा कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से वे सामाजिक, धार्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया

बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत अंतर्गत ग्राम पुंदौल में लंबकी तालाब के सामने सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी रंजीत पंडित ने स्वयं पहल कर सड़क पर मोरम डलवाकर आवागमन को सुगम बनाया।

अन्य सड़कों की भी कराई मरम्मत

रंजीत पंडित ने केवल पुंदौल गांव ही नहीं, बल्कि महावीर मंडा के नीचे बचचवरिया रोड की भी मरम्मत करवाई, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली। उनके इस जनहित कार्य की स्थानीय लोगों ने खुले दिल से सराहना की और इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

विकास ही है प्राथमिकता

इस अवसर पर समाजसेवी रंजीत पंडित ने कहा, “मेरा एकमात्र उद्देश्य अपने क्षेत्र और पंचायत का समग्र विकास करना है। जनता की सेवा ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भविष्य में भी मैं जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।”

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह समाज के लोग आगे आकर जनहित में कार्य करें, तो क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकता है।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

error: Content is protected !!