
बड़कागांव: मोहगाईं में एक निजी स्कूल की वैन पलटने से बड़ा हादसा टल गया। वाहन में सवार सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहे, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में बिना यू-डाइस कोड संचालित निजी विद्यालयों पर सवाल उठने लगे हैं।जानकारी के अनुसार, सरगम इंटरनेशनल स्कूल कई वर्षों से बिना यू-डाइस कोड के संचालित है, जबकि आईलेक्स पब्लिक स्कूल पर दूसरे विद्यालय के यू-डाइस कोड के आधार पर संचालन का आरोप है। साथ ही स्कूल वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठे हैं।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय राम ने बताया कि संबंधित विद्यालयों को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है। जिला स्तर से निर्देश मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से केवल मान्यता प्राप्त एवं वैध यू-डाइस कोड वाले विद्यालयों में ही बच्चों का नामांकन कराने की अपील की।वहीं, सरगम इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक राजेश सोनी ने कहा कि दुर्घटना में किसी छात्र को गंभीर चोट नहीं आई है तथा यू-डाइस कोड के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया जारी है।










