Edition

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का कांग्रेस में वापसी होते ही अपना पुराने तेवर में सक्रिय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बड़कागांव।झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का कांग्रेस में वापसी होते ही अपना पुराने तेवर में सक्रिय होने लगे हैं। उन्होंने 6 जुलाई से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड पतरातू, बड़कागांव एवं केरेडारी के विभिन्न कंपनियों के विरुद्ध ग्रामीण, विस्थापित रैयतों के समर्थन में बिंगुल फूंकते हुए कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए आज बड़कागांव स्थित समाधान भवन में अपने समर्थकों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। तत्पश्चात उन्होंने पत्रकारों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशन में झारखंड प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी के. राजू झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस के केंद्रीय सचिव सह विधायक अंबा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में विधायकों का एक टीम बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान टीम द्वारा पतरातू प्रखंड के छाए डैम, बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा गांव, पकरीबरवाडीह कोल माइंस क्षेत्र के चेपाखुर्द नॉर्थ ईस्ट के कांडाबेर बाजार, केरेडारी कोल माइंस के पांडू, चट्टी बरियातू एवं चंद्रगुप्त कोल माइंस का दौरा कर समस्याओं से अवगत होंगे। श्री साव ने आगे कहा कि टीम ने कंपनियां द्वारा किए जा रहे विस्थापितों के साथ अन्याय पुलिसिया जुल्म, 2013 अधिनियम लागू नहीं होने,गैरमजरूवा भूमि का भुगतान नहीं होने, वनपट्टा कट ऑफ डेट एवं कंपनी के पोषक क्षेत्र के 10 किलोमीटर के रेडियस में मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं किए जाने की जानकारी लेते हुए केंद्रीय विपक्ष नेता राहुल गांधी को रिपोर्ट सौंपने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि अब क्षेत्र में आर -पार की लड़ाई होगी। इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से कमर कस ली है। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य फ्यूम अंसारी, धनु प्रसाद निराला, पदम साव ,शमीम अंसारी, बबलू कुमार,राजेश रजक, अनवर अंसारी, डुभन साव ,रामदुलार साहू, रामविलास साहू, रियासत हसन, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद जमाल, सामी मोहम्मद, मकबूल अंसारी साबिर हुसैन सहित कई समर्थक उपस्थित थे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

error: Content is protected !!