स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय जागृति मिशन का भव्य झंडा तोलन कार्यक्रम
हजारीबाग। 80th स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जागृति मिशन की ओर से प्रथम स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को हजारीबाग कचहरी स्थित प्रिंस होटल कैंपस, एक्सिस बैंक के सामने भव्य झंडा तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और संगठन के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं मुख्य संरक्षक संजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं एवं विशिष्ट अतिथि दीपक प्रसाद मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के निवेदक राष्ट्रीय महामंत्री अशोक साहू हैं। इस कार्यक्रम का जानकारी जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू द्वारा दिया गया, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे झंडा तोलन के साथ होगी। इसके बाद राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक विचार, विशिष्ट अतिथियों का संबोधन, संगठन की उपलब्धियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को लेकर संकल्प लिया जाएगा।
अखिल भारतीय जागृति मिशन की ओर से संगठन के सभी सम्माननीय सदस्यों एवं पदाधिकारी से अपील की गई है कि वे इस गरिमामयी अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और तिरंगे की शान बढ़ाते हुए देशभक्ति की भावना के साथ एक मजबूत, समृद्ध एवं न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।कार्यक्रम: स्वतंत्रता दिवस एवं झंडा तोलन समारोह एवं राष्ट्रगान राष्ट्रगीत नृत्य ड्रामा एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है
दिनांक: 15 अगस्त 2026, शनिवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: हजारीबाग कचहरी, प्रिंस होटल कैंपस, एक्सिस बैंक के सामने, हजारीबाग, झारखंड
जय हिंद! 🇮🇳








