- बड़कागांव पुलिस ने विभिन्न कांडों के 5 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष समकालीन छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न कांडों में न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आधार पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हजारीबाग जेल भेज दिया।
गिरफ्तार किए गए वारंटियों में देवा साव (पिता- स्व. लंगर साव), लगनू गंझू (पिता- चुटी गंझू), कोल्हा गंझू (पिता- सोमर गंझू), चुटी गंझू (पिता- स्व. सोमर गंझू) तथा लाटूंग गंझू (पिता- स्व. नागेश्वर गंझू) शामिल हैं। सभी अभियुक्त बड़कागांव थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग के निवासी हैं।
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि फरार वारंटियों एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।









