
तेली साहू समाज संघर्ष समिति महुगाईकला कमिटी का गठन,अध्यक्ष वासुदेव, सचिव हरदयाल एवं कोषाध्यक्ष बनें राजकिशोर
संगठित रह कर सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना लाना जरूरी है तभी उचित भागीदारी मिल सकती है : कुंज बिहारी
बड़कागांव: तेली साहू समाज संघर्ष समिति के बैनर तले बड़कागांव प्रखंड के महुगाईकला में वासुदेव साव की अध्यक्षता में बैठक की गई।बैठक की शुरुवात सर्व प्रथम दानवीर भामाशाह के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित के साथ की गई। बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने कहा कि हमारा समाज आर्थिक रूप में मजबूती रहते हुए सामाजिक एवं राजनीति रूप से बहुत पीछे है, जिसके कारण कोई भी राजनीतिक दल हमारे समाज को उचित भागीदारी नहीं देती है। संगठित रह कर सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना लाना जरूरी है तभी उचित भागीदारी मिल सकती है। साथ ही साथ गांव स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक तेली साहू समाज संघर्ष समिति संगठन का विस्तार पर चर्चा की गई। उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल गांव एवं पंचायत स्तर पर इस संगठन का चयन किया जा रहा है तत्पश्चात प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर पर बृहद रूप से कार्यक्रम तय की जाएगी।
संघर्ष समिति का सुचारू रूप से चलाने के लिए महुगाईकला ग्राम स्तर पर अध्यक्ष वासुदेव,सचिव हरदयाल साव उर्फ कोल्हा साव एवं कोषाध्यक्ष राज किशोर साव का चयन किया गया। बाकी कमेटी का विस्तार अगली बैठक में करने का निर्णय लिया गया।तीनों चयनित पदाधिकारियों को माला पहना कर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कुंजबिहारी साव ने स्वागत किया। बैठक में नरेश कुमार,कजरू साव,मोहन साव,महेंद्र कुमार,रामकुमार भार्गव,केदार साव,कृष्ण कुमार भार्गव इंदर साव,ज्ञानी प्रसाद गुप्ता,निर्मल साव,छकन साव,मनोहर साव,मटुक साव,शंकर साव,भीखन साव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।










