Edition

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 45 से घटाकर 25 दिन करने का फैसला स्वागत योग्य : अशोक साहू

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

अशोक साहू ने कहा कि सरकार का यह निर्णय घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए भी राहत भरा कदम है। विशेषकर त्योहारों के समय गैस की बढ़ती मांग के बीच उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के परिवारों को सुविधा मिलेगी तथा त्योहारों के दौरान गैस की उपलब्धता को लेकर होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।

अशोक साहू ने केंद्र सरकार के इस फैसले को मध्यम वर्ग और आम परिवारों के हित में दूरदर्शी सोच का परिचायक बताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से लोगों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया यह फैसला आम जनता को सीधे तौर पर राहत पहुंचाने वाला है।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

हजारीबाग। जिले में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभुकों के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उपायुक्त हेमन्त सती ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि राशन कार्डधारियों से निर्धारित खाद्यान्न के बदले किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि नहीं ली जानी चाहिए।

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी पेट्रोल गांव में जहरीले सांप के डसने से छह वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

error: Content is protected !!