सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों की सेवा में जुटेगा हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी
बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवाडीह पुल के समीप शिव भक्तों के बीच चना एवं शीतल पानी का वितरण किया जाएगा। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य लंबी पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना तथा उनकी सेवा करना है।
सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रजरप्पा से पवित्र जल लेकर बड़कागांव के महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी द्वारा सेवा शिविर लगाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शशि जी करेंगे। वहीं कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बिंदेश्वर जी, अरविंद कुमार, सूरज कुमार, गोपाल कुमार, शशि कुमार, विकास कुमार, ओम प्रकाश कुमार, शिवनाथ कुमार, प्रेम कुमार, दिनेश कुमार, विवेक कुमार, बिंदु जी, अरविंद जी, चेतलाल जी एवं संस्था के अन्य सदस्य कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रहेंगे।
संस्था के पदाधिकारियों ने सभी शिव भक्तों से सेवा शिविर का लाभ लेने तथा सावन की अंतिम सोमवारी के इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है.








