Edition

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में “गरीबी ही गरीबी का कारण है” विषय पर सेमिनार का आयोजन।बड़कागांव: कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “गरीबी ही गरीबी का कारण है” विषय पर समिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो एंव संगोष्ठी का संचालन डॉ. दिव्याशालू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. कीर्ति नाथ महतो ने कहा कि गरीबी का दुष्चक्र (Vicious Circle of Poverty) ही “गरीबी ही गरीबी का कारण है” सिद्धांत का आधार है। उन्होंने बताया कि कम आय के कारण बचत नहीं हो पाती, बचत के अभाव में निवेश और उत्पादन प्रभावित होते हैं, जिससे रोजगार के अवसर घटते हैं और व्यक्ति पुनः गरीबी के चक्र में फँस जाता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोज़गार, महिला सशक्तिकरण तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से इस दुष्चक्र को तोड़ा जा सकता है।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. दिव्याशालू ने कहा कि समावेशी विकास के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचना आवश्यक है। समापन अवसर पर डॉ. निरंजन प्रसाद नीरज ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक संगोष्ठियाँ विद्यार्थियों में आर्थिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।

इस अवसर पर डॉ. सुरेश महतो, प्रो. ऋतुराज दास, प्रो. फजरुद्दीन अहमद, डॉ. रंजीत प्रसाद, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. ललिता कुमारी, प्रो. रामकिशोर प्रसाद दॉगी प्रो नरेश कु. दांगी, प्रो . लालदेव महतो , सनवीर कुमार, नेमधारी राम सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Arvind Kumar
Author: Arvind Kumar

Leave a Comment

और पढ़ें

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

हजारीबाग। जिले में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभुकों के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उपायुक्त हेमन्त सती ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि राशन कार्डधारियों से निर्धारित खाद्यान्न के बदले किसी भी प्रकार की अनधिकृत राशि नहीं ली जानी चाहिए।

केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी पेट्रोल गांव में जहरीले सांप के डसने से छह वर्षीय राजन कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बड़कागांव। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अंतराल को 45 दिन से घटाकर 25 दिन किए जाने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक साहू ने स्वागत किया है।

हजारीबाग, 1 सितंबर। शहर की जर्जर एवं खराब सड़कों की समस्या को लेकर मंगलवार को फ्रीडम फाइटर के वंशज एवं युवा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी बाजार जाने वाली खराब सड़कों पर उतरकर उन्होंने थाली बजाकर लोगों को जागरूक किया और शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई।

बड़कागांव। रजरप्पा से पैदल यात्रा कर महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे हजारों शिव भक्तों के बीच पंचायत समिति सदस्य गणेश साव एवं मुखिया प्रत्याशी संजय साव ने सेवा भाव से चना-गुड़ का वितरण किया।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड ग्रुप ऑफ यूनिटी, सांढ की ओर से रजरप्पा से बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों की सेवा हेतु विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बड़कागांव। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड के बादम-उरीमारी पथ स्थित इंदिरा चौक में शिव भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्वी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य गीता देवी एवं कांग्रेस नेता दीपक करमाली ने अपने निजी खर्च से इस भंडारे का आयोजन किया।

error: Content is protected !!