आदिवासी छात्र संघ हजारीबाग का जिलाध्यक्ष चुने जाने पर विक्की करमाली ने जताया आभार
हजारीबाग: आदिवासी छात्र संघ हजारीबाग जिला की नई कार्यकारिणी में विक्की करमाली को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी सदस्यों, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं छात्र समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
विक्की करमाली ने कहा कि संगठन द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास को मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। आदिवासी छात्रों के हित सर्वोपरि रहेंगे।
संगठन के मुख्य उद्देश्य:
1. शिक्षा एवं छात्र अधिकार: हजारीबाग जिले के सभी महाविद्यालयों में आदिवासी छात्रों की छात्रवृत्ति, छात्रावास, फीस माफी एवं आरक्षण संबंधी समस्याओं का समाधान कराना।
2. सांस्कृतिक संरक्षण: आदिवासी समाज की भाषा, कला, संस्कृति एवं मंडा, सरहुल जैसे पर्वों को महाविद्यालय स्तर पर बढ़ावा देना।
3. एकता एवं जागरूकता: छात्रों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा एवं रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक कर संगठित करना, ताकि वे समाज का नेतृत्व कर सकें।
उन्होंने कहा कि सभी छात्र साथियों के सहयोग से संगठन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।










