*राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, झारखंड की प्रदेश कार्यसमिति की द्वितीय बैठक हजारीबाग में संपन्न*
*संगठन का विस्तार और मजबूती के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी का लिया गया संकल्प*

हजारीबाग: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन झारखंड के तत्वावधान में आज हजारीबाग FTC-Skill India Training Centre सभागार में प्रदेश कार्यसमिति की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ दानवीर भामाशाह एवं भक्तिशिरोमणि माता कर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नीलेश एवं संचालन प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार साव ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव को प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के अगुवाओं के द्वारा सामूहिक रूप से माला, पुष्प गुच्छ एवं तेली का प्रतीक पीला अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार नितेश, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू राष्ट्रीय अपर महासचिव डॉ अजय साव, राष्ट्रीय सचिव नीतू साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विकाश कुमार साहू , राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज साहू , अशोक साहू, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, प्रदेश महामंत्री अरविन्द कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिलाल साव, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष नीतू साहू, हजारीबाग जिला अध्यक्ष कैलाश साहू, जिला महामंत्री अशोक साहू जी सहित सभी पदाधिकारी सभी मंचासीन अतिथियों को
पीला अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों रांची, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, पलामू, गोडा, जमशेदपुर ,लोहरदगा जिलों से जिला अध्यक्ष महासचिव एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश द्वारा अध्यक्षीय भाषण में सभी पदाधिकारीयों को संबोधन करते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार हेतु कई आवश्यक सुझाव दिए।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने संगठन का वृत्त लेते हुए संगठन की मजबूती के लिए महासंगठन का जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने एवं सशक्त कमेटी बनाने का आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा सामाजिक न्याय और तेली समाज को जनसंख्या अनुपात में राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कराना,समाज की एकता, शिक्षा और समाज के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना महासंगठन का मुख्य उद्देश्य है।
श्री साहू ने जाति जनगणना 2027 में ओबीसी कलम को भारत सरकार द्वारा हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए महामहिम राज्यपाल और राज्य सरकार से इस पर हस्तक्षेप करते हुए अभिलंब ST/SC के तर्ज पर ओबीसी कोलम जुड़वाने की बात कही। ऐसा नहीं होने पर समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
मुख्य अतिथि योगेन्द्र साहू जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता ही संगठन की शक्ति है और संगठन की शक्ति ही विकास की दिशा तय करेगी।
श्री जोगेंद्र साहू ने कहा कि समाज की जनगणना कराकर उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी होनी चाहिए उन्होंने जब तक समाज अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ेगी तब तक अपने राजनीतिक रूप से दूसरे को गुलामी करती रहेगी। तेली समाज अब ऐ सब कतई बर्दाश्त नहीं करेगा आने वाले पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव पर अपने रूपरेखा तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश में जन जागरूकता अभियान चलाने एवं रांची के मोराबादी मैदान में तेली गूंज अधिकार रैली करने का ऐलान भी किया।
अंत में जिला अध्यक्ष कैलाश साहू एवं जिला महामंत्री अशोक साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महामंत्री अरविन्द कुमार एवं प्रियंका कुमारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदलाल साहू, अशोक साहू ,अवध किशोर साहू ,अजय साहू, डॉक्टर विनोद साहू ,लाल किशन साहू, प्रियंका कुमारी ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, प्रदेश अध्यक्ष विकास साहू, रवि साहू ,प्रदेश मंत्री नीतू साहू ,गीता देवी ,भोला कुमार, गुमला जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, विनय साहू, दिनेश साहू, नंदू साहू ,जानकी साहू, मिथलेश साहू ,पदम साहू, प्रदेश मंत्री बैजनाथ साहू ,रामविलास साहू, कपिल साहू , राजकिशोर साहू ,रांची जिला अध्यक्ष लालदेव साहू ,बबलू साहू प्रकाश साहू और निरंजन तेली ,उपेंद्र कुमार, कर्मचारी साहू बेचन साहू शीला देवी अनिल गुप्ता संतोष साहू बोकारो राज किशोर साहू आदित्य साहू जिला अध्यक्ष लोहरदगा संजय कुमार साहू ,रांची भुवनेश्वर साहू जगन्नाथ साहू राजेश कुमार साहू रमेश नायक सहित धन्यवाद ज्ञापन अशोक साहू हजारीबाग जिला महामंत्री ने किया










